
कटनी। जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया गया है। विजरावगढ़ विधायक पंडित संजय सतेंद्र पाठक के प्रयासों से जिला अस्पताल परिसर में बन रही जिला अस्पताल की नवीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अब फिनिशिंग कार्य शेष है, जिसे आगामी चार माह में पूरा कर लिया जाएगा।
इस निर्माण कार्य का निरीक्षण करने स्वयं विधायक संजय पाठक करने पहुंचे। उन्होंने भवन के विभिन्न हिस्सों का गहन निरीक्षण किया एवम निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली।
विधायक पाठक ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बिल्डिंग का ढांचा तैयार हो चुका है, अब फिनिशिंग और कनेक्टिविटी का कार्य बाकी है। नई बिल्डिंग को पुरानी बिल्डिंग से जोड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग से समन्वय किया जा रहा है।”
संजय पाठक विधायक विजरावगढ़
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुरानी बिल्डिंग को खाली कराकर, वहां से नवीन बिल्डिंग के पोर्च को जोड़ा जाएगा। इस कार्य में 4 से 5 माह का समय लग सकता है।”
नई बिल्डिंग में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।







