“लाइसेंसी रिवॉल्वर से उद्योगपति ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत” प्रतिष्ठित व्यवसायी अजय गेई ने रेस्ट हाउस में की आत्महत्या, 

कटनी। कटनी के चर्चित उद्योगपति मनीष गेई के बड़े भाई अजय गेई ने बीती रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह ह्रदय विदारक घटना माधवनगर स्थित उनके निजी बंगले में बनी रेस्ट हाउस में आधी रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास घटी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में सो रहे थे। गोली सिर में लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घर पर नहीं थे छोटे भाई मनीष गेई

घटना के समय अजय गेई के छोटे भाई मनीष गेई घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि वे किसी कार्य से नागपुर गए हुए थे और घटना की सूचना मिलते ही कटनी लौट रहे हैं।

हालांकि आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING