पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने किया स्लीमनाबाद थाने का औचक निरीक्षण, थाना व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

कटनी (रात्रि 10:30 बजे) – पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ने सोमवार रात्रि थाना स्लीमनाबाद का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, हवालात की स्थिति, रजिस्टर संधारण, मालखाना एवं अभिलेखों की व्यवस्थित स्थिति का सूक्ष्म परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आगंतुक रजिस्टर में दर्ज फरियादियों को स्वयं कॉल कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं थाने द्वारा की गई कार्यवाही की सच्चाई को परखते हुए फीडबैक प्राप्त किया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस स्टाफ को आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही थाने की आंतरिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और सभी रिकॉर्ड्स के समयबद्ध संधारण पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के समय एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दाहिया सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING