कटनी पुलिस के जवानों का जबलपुर में जलवा: दो रजत पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान.. आरक्षक रोहित व कमोद विजेता बन हाशिल किया अवार्ड

 

जबलपुर।

24वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत जबलपुर के चौथे पुलिस लाइन मैदान में चल रही भव्य खेल स्पर्धाओं में गुरुवार का दिन कटनी पुलिस के लिए गौरवपूर्ण रहा।

प्रतियोगिता के चौथे दिन आयोजित कुश्ती मुकाबलों में विश्वामित्र पुरस्कार विजेता विनय प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कटनी के जांबाज़ जवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए।

79 किलोग्राम वर्ग की पावर लिफ्टिंग और कुश्ती स्पर्धा में कटनी के कमोद कोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 86 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में अभय यादव ने स्वर्णिम प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि नरेश सोनकर ने रजत और आरक्षक रोहित सिंह ने कांस्य पदक जीतकर कटनी का गौरव बढ़ाया।

कटनी की इस तिकड़ी ने दो रजत पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि खेल हो या सेवा, हर मैदान में कटनी पुलिस पीछे नहीं। जवानों के इस प्रदर्शन ने न केवल जिले का नाम रोशन किया, बल्कि आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी उम्मीदें जगा दी हैं।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING