निगमायुक्त दुबे सख्त, ई-केवाईसी में लापरवाही पर दो कर्मचारी बर्खास्त, एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

कटनी। नगरीय प्रशासन में जवाबदेही और कार्यकुशलता को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम कटनी के आयुक्त नीलेश दुबे ने रविवार को ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्य में सुस्ती पर नाराजगी जताई और गठित दल को एक सप्ताह में 100% कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में उपायुक्त शैलेश गुप्ता, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक, ई-गवर्नेंस प्रभारी संदीप पाठक, राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक, वार्ड दरोगा और कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो कर्मचारी सेवा से पृथक

ई-केवाईसी कार्य में गंभीर लापरवाही पर नगर निगम आयुक्त श्री दुबे ने आउटसोर्स कर्मचारी रविकांत शुक्ला और दिनेश खरे को तत्काल सेवा से पृथक करने के निर्देश दिए। साथ ही, समीक्षा बैठक में अनुपस्थित कर्मचारियों का एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश भी उपायुक्त को दिए गए।

पूर्व निर्देशों पर प्रस्तुत करें पालन प्रतिवेदन

आयुक्त ने निर्देश दिए कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों, डोर-टू-डोर सर्वे, संपत्ति कर रजिस्टर और वोटर लिस्ट मिलान के आधार पर छूटे हुए नागरिकों की ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने तीन दिवस में पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को भी कहा।

अच्छे कार्य की सराहना, टीम को प्रोत्साहन

श्री दुबे ने अनिल पाठक के कार्य की विशेष सराहना की और अन्य कर्मचारियों से उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेकर कार्य की गति बढ़ाने का आह्वान किया।

प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करें: निगमायुक्त

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर अभियान में तेजी लाने का आदेश दिया।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING