कटनी ब्रेकिंग फेसबुक पर जातिगत टिप्पणी से बवाल, ब्राह्मण समाज ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

कटनी- मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सोशल मीडिया पर की गई एक जातिगत टिप्पणी ने बवाल खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि ग्राम गेतरा निवासी बी.के. पटेल नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर ब्राह्मण समाज को लेकर अशोभनीय जातिगत टिप्पणी पोस्ट की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

जैसे ही यह पोस्ट ब्राह्मण समाज के लोगों तक पहुँची, समाज में भारी आक्रोश फैल गया। तत्काल ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग कटनी कोतवाली थाने पहुँचे और बी.के. पटेल के खिलाफ सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो समाज सड़कों पर उतर कर पुतला दहन और उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING