
कटनी। मुख्य रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के सामने की विवादित दीवार को आधी रात के बाद रहस्यमयी तरीके से गिरा दिया गया। यह कार्रवाई किसने की…रेलवे प्रशासन ने या किसी हिंदू संगठन ने….इस पर अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
घटना की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश और जिज्ञासा दोनों देखी जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले हिंदू संगठनों ने इस दीवार को हटाने का प्रयास किया था, तब GRP और RPF ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज किया था।
अब सवाल यह उठता है कि आधी रात को आखिर किसके आदेश पर और किन हालात में यह दीवार गिराई गई? क्या यह प्रशासन की सहमति से हुआ या किसी संगठन ने अपने स्तर पर इसे अंजाम दिया?
फिलहाल न तो रेलवे विभाग की ओर से और न ही किसी संगठन की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने आया है।
स्थानीय लोग और मंदिर से जुड़े श्रद्धालु इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं प्रशासनिक चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया






