आरटीई लॉटरी रिजल्ट घोषित: 886 छात्रों को मिला निजी स्कूलों में प्रवेश का मौका

कटनी। निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत सत्र 2025-26 के लिए निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्रथम आवंटन सूची गुरुवार, 30 मई को प्रदेश स्तर पर सुबह 11:00 बजे जारी की गई।

जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी ने जानकारी दी कि कटनी जिले से प्राप्त कुल 1736 आवेदनों में से 886 सीटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया गया है। यह आवंटन केवल सत्यापित आवेदनों के आधार पर किया गया।

प्रवेश की अंतिम तिथि 10 जून

सहायक परियोजना समन्वयक ने बताया कि जिन बच्चों का चयन हुआ है, उनके अभिभावकों को 2 जून से 10 जून 2025 के बीच संबंधित स्कूल में पहुंचकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

स्कूल आवंटन की स्थिति आरटीई के आधिकारिक पोर्टल पर देखी जा सकती है तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से सूचना भी प्राप्त होगी। अभिभावक स्कूल जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

दूसरे चरण की लॉटरी का मिलेगा मौका

प्रथम चरण में जिन बच्चों ने निर्धारित समयसीमा में प्रवेश नहीं लिया, उनकी सीटों को रिक्त माना जाएगा। इन रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की लॉटरी के माध्यम से उन बच्चों को अवसर मिलेगा, जिन्हें पहले चरण में आवंटन नहीं मिला था।

प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा कोई चयनित विद्यार्थी

आरटीई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोई भी अशासकीय विद्यालय चयनित विद्यार्थी को प्रवेश देने से इंकार नहीं कर सकता।

अभिभावकों से अनुरोध है कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्कूल में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”