सोमवार तक ज्वाइन कर सकती हैं सीएसपी नेहा पच्चीसिया

कटनी। जिले में स्थानांतरित होकर आ रहीं सीएसपी नेहा पच्चीसिया संभवतः आगामी सोमवार तक कटनी सीएसपी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर सकती हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में नेहा पच्चीसिया भोपाल में प्रधानमंत्री की ड्यूटी पर तैनात हैं और वहां से सीधे कटनी पहुंचकर अपना पदभार संभालेंगी।

जनसेवा को लेकर उनकी प्रतिबद्धता किसी से छुपी नहीं है। नेहा पच्चीसिया अब तक जहां भी कार्यरत रही हैं, वहां उन्होंने पीड़ितों की सहायता और न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और कार्य के प्रति समर्पण ने उन्हें एक सशक्त और प्रभावशाली अधिकारी के रूप में स्थापित किया है।

कटनी जिले में उनके आगमन से प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और संवेदनशीलता की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 