वन विभाग की वन्यजीव शाखा की बड़ी कार्रवाई: कछुओं के अवैध व्यापार का किया भंडाफोड़

मुंबई – महाराष्ट्र वन विभाग की वन्यजीव शाखा, मुंबई ने एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन में भारतीय स्टार कछुओं की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल चार भारतीय स्टार कछुओं को जब्त किया गया।

यह अभियान वन परिक्षेत्र अधिकारी (वन्यजीव) शिल्पा शिगवान, मानद वन्यजीव रक्षक सुनिष सुब्रमण्यन कुंजु, वनपाल संजय गिरी, वनरक्षक राकेश पाटिल और अन्य कर्मचारियों के समन्वय से संचालित किया गया।

खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई
पहली कार्रवाई पशु कल्याण संगठनों “ओआय पीए एसीएफ और पॉज मुंबई”  द्वारा साझा की गई खुफिया सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई, जिसमें वन विभाग की टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध कदम उठाए।

नागरिकों से सहयोग की अपील
वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे वन्यजीव तस्करी, अवैध व्यापार या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत निकटतम वन कार्यालय या मान्यता प्राप्त वन्यजीव संरक्षण संगठनों को दें।

भारतीय स्टार कछुआ: संरक्षित प्रजाति
भारतीय स्टार कछुआ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची IV के तहत संरक्षित प्रजाति है और इसका व्यापार प्रतिबंधित है। इसकी मांग विदेशी बाजारों में अत्यधिक है, जिससे यह प्रजाति तस्करी के लिए संवेदनशील बनी हुई है।

वन्यजीवों की रक्षा करना केवल सरकार की नहीं, हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि आप किसी भी संदिग्ध गतिविधि के साक्षी बनें, तो तुरंत सूचना दें जिससे एक छोटी सी पहल बड़ी सुरक्षा बन सकती है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING