संयुक्त कलेक्टर निधि गोहल बनीं ढीमरखेड़ा की नई एसडीएम

कटनी, 11 मई — जिले में प्रशासनिक कार्यों के कुशल संचालन के लिए कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए संयुक्त कलेक्टर निधि गोहल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम), ढीमरखेड़ा पद पर पदस्थ किया है।

यह आदेश रविवार को जारी किया गया, जिसके अनुसार अब तक इस पद पर कार्यरत विंकी उइके को कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही, संयुक्त कलेक्टर निधि गोहल के द्वारा कलेक्ट्रेट में निभाए जा रहे समस्त दायित्व अब प्रभारी डिप्टी कलेक्टर विंकी उइके को हस्तांतरित कर दिए गए हैं।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING