अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा श्रमिकों का अभिनंदन

कटनी, प्रवीण कुमार पाराशर/1 मई 2025: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा श्रमिकों के सम्मान में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

यह कार्यक्रम शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों, न्यू बस स्टैंड, शेर चोक, मुख्य रेलवे स्टेशन और मिशन चोक,पर आयोजित किया गया, जहां श्रमिकों को पानी की बोतलें और पौष्टिक नाश्ता वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि तपती गर्मी में काम कर रहे श्रमिकों को विशेष रूप से स्टील की पानी की बोतलें प्रदान की गईं, ताकि मई और जून की भीषण गर्मी में वे शीतल जल का सेवन कर सकें। यह पहल न केवल तत्काल राहत प्रदान करने का माध्यम थी, बल्कि दीर्घकालिक उपयोगिता और पर्यावरण-संवेदनशीलता का संदेश भी देती है।

इस पुण्य कार्य में संस्था के अध्यक्ष आर. एल. चौधरी, उपाध्यक्ष आराधना तिवारी, सचिव माया गुप्ता, राजेश चौधरी, राधा विश्वकर्मा, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, और कार्यकर्ता संगीता बर्मन तथा रविकांत राय ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

बारडोली वेलफेयर सोसायटी का यह प्रयास न केवल समाज के श्रमिक वर्ग के प्रति सम्मान प्रकट करता है, बल्कि एक समावेशी और संवेदनशील सामाजिक दृष्टिकोण की मिसाल भी पेश करता है।

संस्था द्वारा यह भी कहा गया कि भविष्य में ऐसे और भी जन-कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे श्रमिक वर्ग को सम्मान और सहयोग की भावना निरंतर प्राप्त हो सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING