ट्रक कि टक्कर से गाय कि हुई मौत मे पुलिस ने नहीं दर्ज कि एफआईआर, आक्रोषित युवाओं ने किया थाने मे प्रदर्शन

कटनी। ऐनकेजे थाना क्षेत्र क़े ग्राम सरसवाही मे ट्रक कि टक्कर से गाय कि मौत पर पुलिस ने नहीं दर्ज कि एफ.आई.आर तो आक्रोषित युवा रविवार कि शाम लगभग 6 बजे काफ़ी संख्या मे थाने पहुँचे और वहा धरने मे बैठ गये। युवाओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रक वाहन मालिकों को लाभ पहुंचाने पुलिस उनका बचाव क़र रही है वही प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि उन्होंने गांव कि भीतर से भारी वाहनों क़े निकलने मे रोक लगा दी है। गांव क़े बगल से अतिरिक्त मार्ग है जहाँ से भारी वाहन आसानी से आ जा सकते है। परन्तु पुलिस वाहन मालिकों को लाभ पहुंचाने क़े उदेश्य से ग्रामीणो पर गांव क़े अंदर से भारी वाहन निकलने देने का दबाव बना रही है।

गोरतलब है कि 28 जनवरी कि सुबह सरवाही ग्राम क़े हनुमान मंदिर क़े सामने एक ट्रक ने सड़क मे बैठी गाय को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसकी सुचना ग्रामीणो ने पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने ना तो गाय का पीएम कराया और ना वाहन चालक क़े खिलाफ एफ आई आर कि ज़ब पशुमालिक ने वाहन मालिक क़े खिलाफ मामला पंजीबद्ध करने को कहा तो पुलिस ने नहीं किया।

गांव क़े भीतर से भारी वाहन निकलने देने का पुलिस बना रही दवाब

गांव क़े भीतर आये दिन हो रही घटनाओ क़े चलते ग्रामीणो ने और जनप्रतिनिधिओ ने पुलिस से गांव क़े भीतर से भारी वाहनों क़े निकलने मे रोक लगाने कि मांग कि परन्तु ज़ब पुलिस ने ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणो से खुद ट्रको को गांव क़े भीतर से निकलने से रोका। ग्रामीणो ने बताया कि गांव मे बाहर से निकलने क़े लिए अतिरिक्त मार्ग बना हुआ वहा से ट्रक और भारी वाहन निकल सकते है। गांव क़े भीतर काफ़ी कम चौड़ी सडके और गांव क़े अंदर से भारी वाहन जाते है तो आये दिन कही किसी मवेशी कि मृत्यु होती है तो किसी दिन गाड़िओ का सायकलो बिल्डिंग को नुकसान होता है।

एफ.आई.आर दर्ज करने क़े आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रदर्शन

एनकेजे थाने क़े भीतर लगभग युवा एक घंटे से अधिक समय तक धरने मे बैठे रहे। पुलिस ने वाहन चालक क़े खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर युवाओं का प्रदर्शन शांत हुआ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING