थाना सिविल लाइन पुलिस ने 2 दिन के अंदर ग्राम बगौता में हुई चोरी का किया खुलासा, आरोपी को भेजा जेल व विधि विरुद्ध किशोर को भेजा बाल सुधार गृह आरोपी दीपक उर्फ खब्बू रैकवार के विरुद्ध चोरी, छेड़छाड़, जुआ जैसे 5 अपराध पूर्व से दर्ज

छतरपुर।थाना सिविल लाइन पुलिस ने 2 दिन के अंदर ग्राम बगौता में हुई चोरी का किया खुलासा, आरोपी को भेजा जेल व विधि विरुद्ध किशोर

थाना सिविल लाइन में फरियादिया पति अरविंद सिंह चंदेल निवासी ग्राम बगौता की घर से चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर जाकर बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए, क्षेत्र में आने जाने वाले संदेही के संबंध में जानकारी भी एकत्र की गई।

बहरहाल एकत्रित साक्ष्य एवं जानकारी के अनुसार संदेही से पूछताछ की गई, एवम चोरी करना स्वीकार किया।

चोरी में सम्मिलित

मुख्य आरोपी दीपक उर्फ खब्बू रैकवार पिता प्रेमलाल रैकवार निवासी ग्राम बगौता एवं विधि विरुद्ध किशोर, को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के पास से चोरी की गई संपत्ति सोने के आभूषण- झुमकी, हार, टॉप्स कीमत करीब दो लाख रुपये बरामद किया गया।

चोरी का मुख्य आरोपी दीपक उर्फ खब्बू रैकवार एक आदतन अपराधी है इसके विरुद्ध चोरी, छेड़छाड़, जुआ जैसे 5 अपराध सिविल लाइन थाने में दर्ज हैं। विधि विरुद्ध किशोर को बाल सुधार गृह एवं आरोपी दीपक को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। विवेचना कार्यवाही जारी है।उक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक बाल्मीक चौबे, उपनिरीक्षक शिशिर तिवारी, उप निरीक्षक बलराम यादव, प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, जयवेदी, आरक्षक हरेन्द, पुष्पेन्द एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

राहुल रैकवार ब्यूरो चीफ
के साथ कैमरा मैन विकास रैकवार
छतरपुर एमपी

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING