सड़क हादसे में घायल युवक की मौत.. बडवारा थाना क्षेत्र काटी की घटना… परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप की जांच की मांग

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांटी के समीप सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार अनिल चौधरी पिता सुखनंदी चौधरी 24 निवासी मुहास नंबर 1 बाइक से अपने साथी के जन्म दिवस में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सामने से वाहन आ जाने के कारण अनियंत्रित होने के कारण अनिल चौधरी बाइक से गिर गया। सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। माखन चौधरी समीप साथी अमित बर्मन के साथ बाइक में लेकर उसे जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया। वही डॉक्टर ने अंदरूनी चोट लगने के कारण मौत की आशंका व्यक्त की है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING