????प्रतियोगिताएं ????…. कन्या महाविद्यालय मे जिला स्तरीय प्रियोगिता संपन्न युवा उत्सव क़े प्रथम दिन अभिनय  नाटिका, मिमिक्री उपहास की दी गयी शानदार प्रस्तुतिया

कटनी।झिंझरी स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिताए का आगाज जिसमे बुधवार 13 नवंबर को अभिनय एवं सांस्कृतिक विधा के अंतर्गत प्रथम दिवस हास्य नाटिका, मिमिक्री उपहास सहित अनुकरण, मूक अभिनय/माईम, नाटक/एकांकी की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. साधना जैन, डॉ. विमला मिज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, युवा उत्सव प्रभारी डॉ किरण खरादी ने कार्यक्रम का शुभारभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम द्वीप प्रज्जवलन एवं वंदना के साथ किया।

प्रतियोगिता प्रारंभ के पूर्व प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने जिले के अनेक महाविद्यालयों से आये हुए छात्र-छात्राओ वा दल प्रभारियों,सम्मानित प्राचार्यों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि यह युवा उत्सव है। अर्थात युवाओं का पर्व है जो वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है।

इस अवसर पर छात्र-छात्राएं किताबी ज्ञान के अतिरिक्त अपनी प्रतिभाओं और हुनर का प्रदर्शन करते है। उन्होंने मोजूद सभी सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी साथ ही प्रतियोगिताओं के निर्णायकगण वी.एम. इग्नेटियस, संजय प्रसाद एवं  पंकज कुमार का भी हृदय से स्वागत करते हुए इनके रंगमंच से जुड़े अनुभव की सराहना की। बुधवार की प्रतियोगिताओं के प्रतिवाद समिति में अमिताभ पाण्डेय, डॉ. हेमलता गर्ग एवं राजेश साहू की उपस्थिति गरिमामयी रही ।

अंक गणना समिति में डॉ रश्मि चतुर्वेदी, के.जे सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई प्रतियोगिता के दौरान डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल एवं विनेश यादव ने टाईम कीपर की भूमिका निभाई महाविद्यालयों से आये प्रतिभागियों की योग्यता जांच करके पंजीयन करने का कार्य प्रेमलाल कांवरे, श्रीमती सध्या सिंह एवं अशोक परोहा ने पूर्ण किया आज की प्रतियोगिताओं के लिए डॉ .रीना मिश्रा एवं डॉ. संजयकांत भारद्वाज ने सफल मंच संचालन किया।

इस अवसर पर डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ.सुषमा श्रीवास्तव, डॉ. रोशनी पाण्डेय, डॉ सरिता पाण्डेय, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, डॉ .वीणा सिंह, श्रीमती नेहा चौधरी, नागेन्द्र यादव एवं महाविद्यालयीन स्टॉफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आज की विभिन्न विधाओं में शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी, शासकीय महाविद्यालय बरही, शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद, शासकीय महाविद्यालय सिलोड़ी एवं शासकीय महाविद्यालय उमरियापान के प्रतिभागियो ने भी हिस्सा लिया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING