
कटनी।पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के शक्त निर्देश दिए गए हैं। माधव नगर पुलिस द्वारा देर रात अपने ग्रस्त के दौरान 24.09.2024 को रात्रि माधवनगर गेट पर एक महिंद्रा स्कार्पियो कार को लहराते हुए देखा। जिसपर पुलिस ने देर किए बिना वाहन को रोका, स्कॉर्पियो वाहन में चालक दिनेश कुमार बर्मन पिता ओमकार बर्मन, उम्र 26 वर्ष, निवासी कौडिया, थाना स्लीमनाबाद जो नशे की स्थिति में पाया गया।
वाहन के कागजात मांगे जाने पर चालक ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। जिसे पुलिस ने अपनी अभी रक्षा में लेकर डॉक्टरी परीक्षण कराया जिसमें पुष्टि हुई कि दिनेश कुमार शराब के नशे में था। आरोपी के खिलाफ धारा 185, 130(3)/177 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और वाहन क्रमांक MP20CH6964 को जप्त कर किया गया। पुलिस ने पकड़े गए चालक को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां उसे ₹10,500 जुर्माने से दंडित किया गया है।आरोपी स्कॉर्पियो चालाक दिनेश कुमार बर्मन, पिता ओमकार बर्मन, उम्र 26 वर्ष, निवासी कौडिया, थाना स्लीमनाबाद बताया गया।
सराहनीय कार्य
थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक शोभनाथ शर्मा, आरक्षक अनूप सिंह और पंकज यादव की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।






