गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस में चोरी को अंजाम देने वाला आरोपी जीआरपी पुलिस की गिरफ्त में लगभग ढाई लाख रुपए के जेवरात आरोपी से बरामद

कटनी। गोरखपुर अहमदाबाद ट्रेन में चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी को कटनी जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है बता दे की 13.07.24 को कंचन जायसवाल पति महेन्द्र जायसवाल उम्र 57 साल निवासी रि राजेन्द्र नगर सोसायटी म.न. 101 सी राजपीपला थाना राजपीपला जिला नर्मदा गुजरात ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की ट्रेन 19489 गोरखपुर अहमदाबाद एक्स को कोच ए/1 बर्थ न. 45 पर रेल्वे स्टेशन बड़ौदा से वाराणसी की यात्रा करते समय अज्ञात बदमाश द्वारा एक लेडीज पर्स जिसके अंदर एक मंगलसूत्र बाली सहित सोने की, 4 अंगूठी सोने की, एक चैन सोने की, चाँदी की पायल एवं बिछिया नगदी 40000/- रु. कुल कीमती 3,13,500/- रु. का चोरी कर लिया गया था

 

फरियादिया द्वारा जी.आर.पी. थाना वाराणसी में ट्रेन में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर जी.आर.पी. वाराणसी में 0/24 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर केश डायरी जी.आर.पी. थाना कटनी में पुलिस अधीक्षक रेल कार्यालय जबलपुर को भेजा गया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली शिकायत पर जीआरपी थाना कटनी में अप.क्र. 723/24 धारा 303(2) बीएनएस का 08.08.24 को कायम करते हुए घटित अपराध को विवेचना में लिया गया और थाना प्रभारी अरुण वाहिनी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर घटित अपराध की पतासाजी शुरू की गई इस दौरान मुखविर से मिली सूचना पर क्राईम ब्रांच एमपी नगर भोपाल एवं जी.आर.पी. थाना कटनी के संयुक्त टीम द्वारा सूचना की तस्दीक पर आरोपी आलोक देशमुख पिता महेन्द्र देशमुख उम्र 18 साल निवासी बरखेड़ा पठानी अमरावर्द खुर्द थाना अवधपुरी जिला भोपाल म.प्र. से पकड़ कर पूछताछ किया गया पूछताछ पर आरोपी द्वारा ट्रेन 19489 एक्स. के एसी कोच में लेडीज पर्स चोरी करना स्वीकार करने पर मामले में चोरी गया मसरुका एक मंगलसूत्र सोने जैसी पीली धातु का एवम एक जोड़ सोने जैसी पीली धातु के टाप्स, एक सोने की पीली धातु की अंगूठी, एक जोड़ चांदी जैसी सफेद धातु की पायल एवं बिछिया कुल कीमती 2,43,500/- रुपये का जप्त कर आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर विद्वत कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहा से पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया

इस पूरी जांच के दौरान सराहनीय भूमिका रही- टीमः निरीक्षक अरूणा वाहने, उप.निरी. एल.पी. झारिया, प्र आर 207 मनोज मिश्रा, आर. 254 सुनील परस्ते, आर. 327 रहस्य जंघेला एंव क्राईम ब्रांच एमपी नगर भोपाल की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING