निगमाध्यक्ष मनीष पाठक के कार्यकाल के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण निगम परिवार एवं सदन के सदस्यों ने दी श्री पाठक को शुभकामनाएं

 

कटनी। नगरपालिक निगम कटनी के अध्यक्ष मनीष पाठक के कार्यकाल के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने पर एम.आई.सी. सदस्यगण,पार्षद गण एवं नगर निगम कटनी के अधिकारियों कर्मचारियों नें मनीष पाठक के कक्ष में पहुचकर उन्हे पुष्पगुच्च एवं गुल्दस्ता भेंट कर सफल कार्यकाल के दो वर्ष पूण करनें की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यकाल के आज 08 अगस्त को दो वर्ष पूर्ण हुए है,नगर के सुनियोजित विकास एवं प्रबंधन के लिए नगर निगम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । शहर की सीरत और सूरत बदलने के लिए ठोस कदम उठाने होगें तभी शहर का समुचित विकास होगा जिसमें सभी का साथ एवं सहयोग आवश्यक है। हम प्रगति के पथ पर अग्रसर है,संकल्प से लक्ष्य की ओर बढ़ना हमारा मुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा संचालित विभिन्न निर्माणकार्यो की,योजनाओं ,स्वच्छता अभियान जैसे विशेष कार्यक्रमों को जनहित में इंगित किया जावेगा। मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वाश है कि, नगरपालिक निगम कटनी भविष्य में भी इसी सफलता के साथ कार्यो को आगे बढ़ाएगा ताकि जन मानस के हित में निगम मील का पत्थर साबित हो । निःसंदेह हमारा यह प्रयास सराहनीय ही नहीं प्रेरणादायक भी होगा । निगमाध्य मनीष पाठक नें सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING