
कटनी। बिना टिकट एवम वेटिंग टिकट लिए स्लीपर एवम जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ गुरुवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान कार्यवाही।
बहरहाल इस कार्रवाई से ट्रेन में यात्रा कर रहे बिना टिकट यात्रियों एवं वेटिंग टिकट लिए यात्रियों में हड़कंप मच गया वही ट्रेन से लेकर कटनी प्लेटफार्म पर दो दर्जन टिकट चेकिंग स्क्वाड ने यात्रियों की यात्रा टिकट को चेक किया बतादे की कटनी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर जबलपुर से पहुंचे रेलवे मजिस्ट्रेट समीर मिश्रा ने कटनी और जबलपुर के बीच लगभग दो दर्जन टिकट चेकिंग स्कॉट के साथ लोकमान्य टर्मिनस से राजेंद्र नगर जनता एक्सप्रेस उधना से बरौनी एक्सप्रेस एवं पुणे से गोरखपुर एक्सप्रेस के यात्रियों की जांच की।
जांच के दौरान बिना टिकट एवं वेटिंग टिकट पर स्लीपर में यात्रा कर रहे लगभग 60 यात्रियों पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूल किया गया।
साथ ही बिना टिकट पर पकड़े गए 10 यात्रियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूल किया गया।
मजिस्ट्रेट चेकिंग स्क्वाड ने स्टेशन में मौजूद फूड प्लाजा यात्री प्रतीक्षालय जन आहर केंद्र की जांच की जांच के दौरान फूड प्लाजा से चार अवैध वेंडर को भी पकड़ा कार्रवाई के दौरान पकड़े गए बिना टिकट वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों एवं चारों वेंडरो को आरपीएफ थाने लाया गया। जहा सभी पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना की राशि वसूल किया गया साथ ही बगैर टिकट यात्रा कर रहे यात्री अवैध वेंडरो के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 137,138,144 के तहत कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाया।
इस पूरी कार्रवाई में जबलपुर मंडल सी.टी.आई संदीप श्रोती कटनी सी.टी.आई के सी रजक कटनी मुड़वारा सी.टी.आई देवेंद्र दुबे के निर्देशन में टिकट चेकिंग स्कॉट के इंचार्ज रूपसिंह मीना रितेश चौरसिया राकेश शर्मा फौजदार शुभम पवन कुमार रोहित आरती एवं आकाश के साथ-साथ कटनी आरपीएफ की पूरी टीम की भूमिका रही।








