ग्रेट सेपरेटर पुल के कार्य के चलते मूंगाबाई कालोनी के रास्ते से निकलने,छपरवाह, मुंगाबाई कालोनी के लगभग एक दर्जन गांव के लोग प्रभावित,जरासी बारिश से रास्ते में बन रहे पुल के पिलर की फिसलन भरी मिट्टी से हो रहे चोटिल

 

कटनी। जबलपुर मण्डल में सबसे लंबा वायाडक्ट (पुल) कटनी ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है।कटनी मुड़वारा और न्यू कटनी जंक्शन के व्यस्त यार्ड को पार करने के लिए एलिवेटेड वायाडक्ट उपयोगी साबित होगी। वही इस लंबे पुल के कार्यों के चलते आम जनता को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल का कार्य 2025 तक पूरा करने हेतु बताया जा रहा है।गोरतलब है कि सीएनडब्ल्यू यार्ड में बने अग्रेजों के समय के पुल जिससे एक दर्जन गांव के लोगो का रोजाना आना जाना होता है।इस कार्य के चलते जरा सी बारिश में यह पुल बंद हो जाता है। वही मुंगबाई छापरवाहा के लोगो का यही एक ही निकासी रास्ता मोजूद है।

जिससे लोग शहर आना जाना करते है। उस रास्ते में ब्रिज के कार्य के चलते यहां का पूरा रास्ता खराब हो चुका है। इस रास्ते में स्थानीय लोगो को अलग से निकासी रास्ता मोजूद नही बात करे तो लंबे पुल का काम कर रही कंपनी द्वारा अलग से रास्ता नही बनया गया और पुराने डामल रास्ते पर ब्रिज के पिलर की खुदाई के चलते पूरा रास्ता खराब हो चुका है। पिलर के गड्ढों से निकली चिकनी मिट्टी जरा सी बारिश से दलदल नुमा बन चुकी है। जिससे निकलने पर स्थानीय लोगो को हमेशा भय बना रहता है कही गिरकर चोट ना लग जाए कुछ लोग यहां से निकलते समय चोटिल भी हो चुके। इस समस्या को लेकर मुंगाबाईं छपरवाहा के लोगो में गुस्सा देखा गया और सब एकजुट हो रास्ते को बंद कर प्रदर्शन करने लगे जब जाकर निकासी हेतु रास्ते पर काम कर रही कंपनी द्वारा गिट्टी को डलवाया गया।

तब जाकर लोगो का गुस्सा शांत हुआ लेकिन फिर दो दिनों की बारिश में इस रास्ते में फिसलन जैसे हालात बन गए अगर बात करे तो यहां के रहवासियों को विगत तीन सालों से इन्ही हालातो से गुजरना पड़ रहा है। जिसमे यहां से निकलने वाले स्कूली छात्रों के परिजनों को भय बना रहता है। की हमारा बच्चा सुरक्षित है की नही लगातार इस कार्य के चलते और इस विकट परेशानी को लेकर यहां के लोगो द्वारा लगातार तीन वर्षो से प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन रेलवे के जिमेदार अधिकारियो को समस्या मालूम होते हुए भी यहां से निकलने वाले राहगीरों के लिए अलग से रास्ता नहीं बनया गया।जानकारी के मुताबिक इस समस्या को लेकर फिर बड़े प्रदर्शन की सुगबुगाहट सुनाई पड़ रही है। वही आने वाली तेज बारिश की यहां के लोगों में चिंता सताने लगी है। बात करें तो अभी जरा सी बारिश में यहां के हाल बत से बत्तर है। अगर लगातार बारिश हुई तो यहां से निकलना यह के लोगो का मुश्किल भरा होगा।

अगर बात करें तो काम कर रही एलएनटी कंपनी अनुविभागीय अधिकारी यांत्रिक अनु विभाग (AEN) कटनी एरिया मैनेजर चाहे तो यहां से निकालने वालों के लिए सुगम रास्ता बना सकते हैं या यहां से निकलने वाले राहगीर फिसलन भरी मिट्टी से ऐसे ही चोटिल होते हुए निकलने पर मजबूर होंगे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING