थाना विजयराघवगढ़ पुलिस की अवेध शराब परिवहन पर ताबड़ तोड़ कार्यवाही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की जप्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी – विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ पुलिस ने की गई रेड कार्यवाही इस दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब आरोपी से बरामद की है। दरासल आदर्श आचार संहिता के निहित प्रावधानों के पालन में लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रियता पूर्वक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अपने स्टाफ  जय सिंह ठाकुर, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक चालक मज्जू कोल के साथ मुखबिर के बताए अनुसार पिपरिया रोड ग्राम सिनगौड़ी में पुलिस एवं मौजूदा साक्षियों की मदद से घेराबंदी कर एक सिफ्ट कार क्रमांक एम.पी. 21 जेड.सी. 4855 में आरोपी सागर पिता ऋषिराज बर्मन एवं आदित्य तिवारी पिता रजनीश तिवारी दोनों रंगनाथ नगर कटनी निवासी के कब्जे से अवैध रूप से 90 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 50000 रूपया की जब्त की गई। उक्त शराब को रखने का कारण पूछने पर बताया कि उक्त शराब को बिक्री के उद्देश्य से अन्य जगह ले जाने के फ़िराक में थे। आरोपियों का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपीगणों के कब्जे से 90 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 50000 रूपयें व शिफ्ट कार क़ीमत 10 लाख कुल मसरूका 10.5 लाख रुपए का जब्त कर मामला पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में – रीतेश शर्मा निरीक्षक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, सहायक जय सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अरविंद गर्ग, प्रधान आरक्षक राजकुमार शर्मा, आरक्षक पप्पू प्रजापति,आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक चालक मज्जू कोल, नगर रक्षा समिति के सदस्य रघुनाथ साहू, नेक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 