अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कैमोर में दिए गए घर-घर अक्षत आमंत्रण

कटनी – कैमोर 22 जनवरी 2024 को श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए घर घर अक्षत आमंत्रण संपर्क अभियान चलाया गया

जिसमें सभी राम भक्त, विविध संगठनों के प्रतिनिधि,माताएं,बहनें,बच्चे एवं बुर्जुगों ने बड़ी खुशी के साथ हर घर, आमंत्रण में कैमोर के वार्ड न. 1 से वार्ड न. 15 तक घर घर में पहुंचकर राम भक्तों को अक्षत भेंटकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हेतु आमंत्रण दिया गया।

वार्ड के समीप बने मंदिर में दिनांक 22 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे से मंदिर में भजन कीर्तन, भंडार एवं एल ई डी टी वी से लाइव प्रसारण देखने हेतु आमंत्रित किया गया  22 तारीख को शाम के समय घरों मे दीपावली नुमा कार्यक्रम, दीप जलाना , झालर लगाना उत्सव मानने की जानकारी दी गई। सभी राम भक्तों में 22 जनवरी 2024 को श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चारो तरफ खुशी का माहौल छाया हुआ है अक्षत कार्यक्रम में नारी शक्ति का विशेष सहयोग रहा ।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING