चलती ट्रेन में महिला के साथ दुष्कर्म रेल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

कटनी। कटनी से सतना के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन में सवार 30 वर्षीय महिला के साथ मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पकरिया में 2 घंटे मेमो ट्रेन खड़ी होने के चलते उक्त महिला वहा पहुंची स्पेशल ट्रेन में सवार हो गई इस चलती ट्रेन में एक महिला से अज्ञात बदमाश ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

 

रेल पुलिस के बताए अनुसार महिला सतना जिले की निवासी है जो कटनी स्टेशन से मेमू ट्रेन पकडक़र सतना जिले के लिए निकली थी। हालांकि पकरिया स्टेशन में काफी समय तक ट्रेन खड़ी होने पर महिला ने घर जल्दी पहुंचने के लिए बाजू से आई स्पेशल ट्रेन में बैठ गई महिला को अकेला ट्रेन में चढ़ता देख यूपी का एक शख्स ट्रेन में चढ़ गया बताया जा रहा है की स्पेशल ट्रेन की बोगी पूरी खाली होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और ट्रेन के चलते ही महिला से बलपूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता महिला सतना रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने पहुंची, जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए शून्य पर मामला दर्ज करते हुए अपराध डायरी कटनी जीआरपी को भेजा गया।महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अरूणा वाहने ने आगे बताया की कल देर शाम चलती ट्रेन में कमलेश कुशवाहा नाम के युवक ने महिला से दुष्कर्म किया है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी की संघन जांच के दौरान आरोपी को रीवा के बगैया के पास से ट्रेन के अंदर से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी का रहने वाला बताया गया आरोपी के ऊपर दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रेल पुलिस जीआरपी ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING