कोलकाता से कटनी तक सफर कर रहे संगधिग्ध व्यक्ति से साउथ स्टेशन में जांच के दौरान मिला 2.74 ग्राम सोना

कटनी।। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्दे नजर मध्य प्रदेश के सभी जिलो में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में वाहनों को खोल कर चेक किया जा रहा है साथ ही रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिससे चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हो सके। बरहाल कटनी के साउथ स्टेशन पर शुक्रवार की दरमियानी 1.30 बजे आर.पी.एफ कटनी द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दरमियानी 53 वर्षी व्यक्ति पर आर.पी.एफ जवान की नजर पड़ी संगधिग्ध लगने पर उससे नाम पता पूछाने पर उसने अपना नाम आलम गिरी निवासी कोलकाता होना बताया उसकी तलाशी लेने पर दो टुकड़े में सोने के बिस्किट मिले जिसकी आरपीएफ पुलिस ने पुष्टि के लिए जांच कराई गई जो सोना होना पाया गया जिसका वजन कराने पर 2.74 ग्राम निकला आर.पीएफ.प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित ने बताया की संबंधित से पूछताछ करने पर उसने व्यापार के उद्देश्य कटनी आना बताया फिलहाल सोने को जप्त कर पूरे मामले की जांच इनकम टैक्स विभाग को सोपी जाएगी जिसकी पूरी जांच इनकम टैक्स की टीम करेगी पकड़े गए सोने की अनुमानित कीमत लगभग 16 से 17 लाख रुपए फिलहाल आकी गई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING