
न्यूज वॉइस ऑफ़ इंडिया पन्ना जिला संवाददाता राम नरेश विश्वकर्मा
मध्य प्रदेश के पन्ना जिला में शिक्षा स्वास्थ्य पानी की समस्या के साथ ही पन्ना जिले के जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर के रिक्त पदों की पूर्ति तथा ब्लड बैंक को व्यवस्थित करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा राजपाल के नाम कलेक्टर पन्ना को ज्ञापन सोपा गया है। ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया है कि पन्ना जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अप्रैल 2023 में आगजनी कांड की वजह से बल्ड बैंक का एक रूम जलने के कारण रूम 5 माह से उसी स्थिति भी पड़ा हुआ है, बरहाल भीषण गर्मी में रक्तदाताओं को इस दौरान खून देना पड़ रहा है। जिससे मरीजों एवं उनके परिजन तथा रक्तदान करने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। जिससे समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर का उपचार मरीजों को नहीं मिल पाता है, और उपचार के अभाव में मरीज दम तोड़ दे रहे हैं। पन्ना जिला अस्पताल में एक भी कैंटीन ना होने की वजह से रात्रि कालीन में मरीजों एवं उनके परिजनों को परेशानियों का सामना जिला अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों के परिजनों को करना पड़ता है। इस पत्र में कैंटीन खोले जाने की मांग की गई है । पन्ना के कल्दा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में एक भी महाविद्यालय ना होने से आदिवासी बालक बालिका शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। जिनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से कल्दा में तहसील महाविद्यालय खोले जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही पन्ना विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी खेरा ब्रजपुर क्षेत्र में महाविद्यालय खोले जाने की मांग के साथ ही पहाड़ी खेरा को पुलिस चौकी से थाना बनाए जाने की मांग की पत्र में की गई है। पहाड़ी खेड़ा तथा बृजपुर के मध्य फुल तहसील स्थापित कराए जाने की भी मांग रखी गई है। पन्ना जिले के गांव गांव में शराब माफियाओं द्वारा शराब बेची जा रही है, जिसको लेकर युवा वर्ग नशे की लत में डूब रहा है। इस समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा कहा गया है कि शराब माफियाओं पर सख्त कार्यवाही हो ताकि गांव का माहौल नशा मुक्त बनाया जा सके। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी कार्यवाही की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश सचिव अमित भटनागर ,लोकसभा अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष विश्राम कुशवाहा ,जिला उपाध्यक्ष राम बिहारी गोस्वामी, जिला सचिव भगवान दास चौधरी,ब्यापार विंग जिला अध्यक्ष सुखबेन्द्र बागरी, , ब्लाक अध्यक्ष संतोष दुबे जी,जिला उपाध्यक्ष रूद प्रताप सिंह, जिला संयुक्त सचिव रानू रतन सिंह,
जिला संयुक्त सचिव रामसनेही प्रजापति, बहिन उमा भारती जी
जिला सोशल मीडिया प्रभारी बी पी सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल जी, ब्लॉक अध्यक्ष
रावत मौजूद रहे।






