
कटनी। खरे केसरवानी महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर 5 अगस्त 2026 को स्काईलाइट में हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान लड्डू गोपाल को छप्पन भोग अर्पित कर एवं आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में श्रीमती दीपाली गुप्ता एवं श्रीमती स्वाति पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शालिनी सोनी ने किया इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं निर्णायकों के साथ समाज की वरिष्ठ एवं बुजुर्ग महिलाओं का भी सम्मान किया गया।
हरियाली क्वीन प्रतियोगिता में कुल 23 मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में कैटवॉक राउंड, दूसरे चरण में टैलेंट राउंड और तीसरे चरण में क्वेश्चन राउंड रखा गया। प्रतिभागी महिलाओं ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और योग्यता का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में श्रीमती राखी गुप्ता ने हरियाली गोल्ड क्वीन का खिताब हासिल किया, जबकि श्रीमती शिवाली गुप्ता हरियाली सिल्वर क्वीन चुनी गईं।
इसके अलावा ओवरऑल परफेक्ट प्राइज श्रीमती आरती गुप्ता, बेस्ट परफॉर्मेंस श्रीमती उषा गुप्ता, बेस्ट स्माइल श्रीमती रीना गुप्ता और बेस्ट मेहंदी का पुरस्कार श्रीमती सोनम गुप्ता को प्रदान किया गया। श्रीमती नैंसी गुप्ता को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में हरियाली तीज की उमंग और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के समापन पर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री श्रीमती लता गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती रोशनी गुप्ता सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की उपस्थिति रही।






