“इनर व्हील क्लब 326 में नई टीम का गठन” “सेवा कार्यों की शपथ के साथ शुरू हुआ नया सत्र 2026-27”

Newsvoiceofindia

कटनी। इनर व्हील क्लब 326 का सत्र 2026-27 का इंस्टॉलेशन डे समारोह क्लब की समस्त सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विगत वर्ष के कार्यकाल में किए गए सेवा कार्यों तथा आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

समारोह में चार्टर मेंबर्स द्वारा नवीन सत्र के पदाधिकारियों को सेवा, समर्पण एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती साधना जैन ने उत्साहपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से किया।

नवीन सत्र 2026-27 के लिए क्लब की कार्यकारिणी में श्रीमती वेदवती बघेल को प्रेसीडेंट, श्रीमती सीमा चौरसिया को सेक्रेटरी, श्रीमती उर्मिला चौरसिया को कैशियर तथा श्रीमती योगिता त्रिशोलिया को आईएसओ (ISO) का दायित्व सौंपा गया।

नवनिर्वाचित प्रेसीडेंट श्रीमती वेदवती बघेल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सत्र में सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट डिनर का आयोजन किया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING