“परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना परमिट चल रहे ट्रक और 2 यात्री बसें जब्त परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही” 

कटनी जिले में हाल ही में हुई गंभीर सड़क दुर्घटनाओं के बाद परिवहन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें एक मालवाहक ट्रक और दो यात्री बसों को जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान परमिट, फिटनेस और रोड टैक्स से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं जिले में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न मार्गों और चेकिंग प्वाइंट्स पर यात्री एवं मालवाहक वाहनों के दस्तावेजों की सघन जांच की गई जांच के दौरान ट्रक क्रमांक CG 12 BF 9019 बिना वैध परमिट और फिटनेस प्रमाण-पत्र के संचालित पाया गया। इतना ही नहीं, वाहन का रोड टैक्स भी वर्ष 2025 से जमा नहीं था। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने ट्रक को तत्काल जब्त कर बरही थाना में सुरक्षित रखवा दिया।

इसी अभियान के दौरान कटनी बायपास मार्ग पर कटनी से बरही जा रही यात्री बस क्रमांक DL 1 PC 4743 की जांच की गई। जांच में सामने आया कि बस बिना वैध परमिट के संचालित हो रही थी। मौके पर चालक और परिचालक आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। हालांकि बाद में वाहन स्वामी द्वारा ऑनलाइन परमिट जारी कराया गया, लेकिन जांच के समय परमिट का उपलब्ध न होना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया परिवहन विभाग ने बस को जब्त कर कुठला थाना में सुरक्षित रखवा दिया और वाहन स्वामी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं कटनी-जबलपुर मार्ग पर संचालित बस क्रमांक CG 10 G 0816 भी बिना वैध परमिट यात्रियों का परिवहन करती मिली। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर विभाग ने इस बस को भी तत्काल जब्त कर यातायात थाना में सुरक्षित रखा।

फिलहाल परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING