
कटनी। पश्चिम मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में शामिल कटनी, साउथ और मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर लगातार यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हाल ही में जंक्शन का दर्जा प्राप्त कर चुके मुड़वारा और साउथ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में समाजसेवी संस्था वैदेही शक्ति सेवा समिति ने मानवीय पहल करते हुए मुड़वारा रेलवे स्टेशन को एक व्हीलचेयर और एक स्ट्रेचर भेंट किया।
समिति की अध्यक्ष गायत्री निगम ने बताया कि वैदेही शक्ति सेवा समिति हमेशा सेवा कार्यों में सक्रिय रहती है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफॉर्म से ट्रेन तक पहुंचने और ट्रेन से बाहर आने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से समिति द्वारा यह सहयोग प्रदान किया गया है।
गायत्री निगम संस्थापक वदेही शक्तिसवा समिति
यह सामग्री विशिष्ट अतिथि एमजेएस लांबा की उपस्थिति में मुड़वारा स्टेशन के वाणिज्य प्रबंधक केके दुबे को सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान समिति की संस्थापक निशा तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य मौजूद रहीं।
इस अवसर पर रीना चौधरी, रश्मि सरावगी, सोनम त्रिपाठी, संजू नेमा, सविता पुरवार, उषा पुरवार, शशि यादव, शशि साहू, रचना गुप्ता, मंजू खरे, रमा सोनी, निम्मी कोहली, सीमा श्रीवास्तव, उर्मिला शर्मा, गुंजन सोनी, स्नेह लता सोनी, अनीता वैश्य, अनिल नेमा सहित रेलवे विभाग से हिमांशु गुप्ता, इंतुराम विश्वकर्मा और प्रवीण कोरी उपस्थित रहे।






