“अवैध बोरिंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त—तमिलनाडु का चालक पकड़ा गया” 

कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (स्लीमनाबाद) आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में 10 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

 

पूरा मामला

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुड़ा में बिना अनुमति के रोटरी बोर मशीन से नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि एक 10 चक्का अशोक लीलैंड ट्रक (KA 51 MA 3375) में रोटरी बोर मशीन लगाकर बोरिंग की जा रही थी। वहीं पास में एक अन्य सपोर्ट ट्रक (KA 45 AH 2812) भी खड़ा मिला।

            अभिषेक चौबे टीआई ढमरखेड़ा

बिना अनुमति चल रहा था काम

पुलिस ने मौके पर मौजूद चालक प्रिया स्वामी (40 वर्ष), निवासी तमिलनाडु से बोरिंग की अनुमति के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने दोनों ट्रकों को जप्त कर अपने कब्जे में ले लिया।

इन धाराओं में मामला दर्ज आरोपी के खिलाफ

धारा 223, 3(5) बीएनएस मध्यप्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 2022 की धारा 6, 9 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इनकी रही कार्यवाही में भूमिका

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक,विजयेन्द्र कुमार तिवारी,प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, आरक्षक रंजीत गंधर्व तथा अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING