“ब्यौहारी को मिली बड़ी सौगात | धनबाद–मुंबई एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू”

ब्यौहारी।ब्यौहारी क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत गाड़ी संख्या 13379/13380 धनबाद–एलटीटी यानी मुंबई एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू किया गया।इस नई सुविधा से अब क्षेत्र को देश के बड़े शहरों से सीधा रेल संपर्क मिल गया है, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

जबलपुर रेल मंडल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधायक शरद जुगलाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस ट्रेन के नियमित संचालन से ब्यौहारी क्षेत्र को मुंबई और धनबाद जैसे प्रमुख शहरों से सीधा संपर्क मिला है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बरगवां, ब्यौहारी, कटनी साउथ, जबलपुर, नरसिंहपुर और पिपरिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसी, स्लीपर, जनरल और दिव्यांगजन कोच शामिल हैं।

इस ट्रेन के नियमित होने से कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और पिपरिया के यात्रियों को उत्तर प्रदेश से आने वाली एक्सप्रेस की यात्रियों की भीड़ से भी राहत मिलेगी।

सासद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा आज का दिन ब्यौहारी और आसपास के क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। लंबे समय से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। यह ट्रेन सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि विकास का माध्यम बनेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों से सीधा संपर्क मिलेगा। यह सुविधा खासतौर पर छात्रों, श्रमिकों और व्यापारियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

कार्यक्रम के अंत में रेलवे अधिकारियों ने सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया और बेहतर सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING