
कटनी में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों पर जोरदार शिकंजा कसा है। ऑपरेशन शिकंजा के तहत कोतवाली पुलिस ने एक साथ दो बड़ी कार्यवाहियां करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब और एक लग्जरी कार जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत कोतवाली पुलिस लगातार एक्शन मोड पर नजर आई 31 मार्च की रात पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की।
पहली कार्रवाई – अल्फर्टगंज रेड:
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अल्फर्टगंज इलाके में छापेमारी की, जहां आरोपी सत्यम जायसवाल अपने घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेच रहा था।
तलाशी के दौरान पुलिस को 15 कार्टून में कुल 135 लीटर देशी शराब मिली, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई।
आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से 13 मामले दर्ज हैं।
दूसरी कार्रवाई – एर्टिगा कार से तस्करी:
इसी रात एक अन्य सूचना पर पुलिस ने बैलट घाट के पास एक संदिग्ध एर्टिगा कार को घेरा।
पुलिस को देखकर कार चालक पवन पाठक मौके से फरार हो गया, जबकि एक विधि उल्लंघनकारी बालक को पकड़ लिया गया कार की तलाशी में 15 कार्टून में 135 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 80 हजार रुपए बताई गई पुलिस ने 12 लाख रुपए की एर्टिगा कार समेत शराब को जब्त कर लिया है। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
टीम की भूमिका:
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।






