“पिस्टल लेकर घूम रहा युवक पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल, स्टेशन से भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा”

कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां देशी पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामला 28 मार्च 2026 की रात का है, जब माधवनगर पुलिस जवारा विसर्जन और कानून व्यवस्था ड्यूटी में तैनात थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास, अमीरगंज क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक देशी पिस्टल के साथ खड़ा है और ट्रेन पकड़कर फरार होने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष चौधरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिंधी कैंप, जबलपुर बताया तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे की देशी पिस्टल बरामद हुई, जिसके लिए उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

पुलिस ने मौके पर ही हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”