गैस कालाबाजारी पर कार्रवाई: होटल से 3 अवैध सिलेंडर जब्त, केस दर्ज”

कटनी में रसोई गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है… कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर बरही तहसील में सघन जांच अभियान चलाया गया, जहां अवैध एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग पर कार्रवाई की गई गुरुवार को तहसीलदार संतोष कुमार श्रीवास्तव और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञ दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने कमानिया गेट के पास पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में होटलों की जांच की।

जांच के दौरान होटल गीतांजली में 5 कमर्शियल गैस सिलेंडर उपयोग में मिले… लेकिन इनमें से केवल 2 सिलेंडरों के ही वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सके… जबकि 3 सिलेंडरों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया इस पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 अवैध सिलेंडर जब्त कर लिए… साथ ही होटल संचालक स्वतंत्र ताम्रकार के खिलाफ एलपीजी (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया वहीं, संतोष होटल में भी कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग पाया गया… लेकिन संचालक द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING