
कटनी। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों ने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार से सौजन्य भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने भी सभी अधिकारी और कर्मचारियों को गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी।
उन्होंने कर्मचारियों से नगर विकास और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की निगमायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी मिलकर शहर के विकास और स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य करें, ताकि कटनी शहर को और अधिक स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारी और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं और हर्षोल्लास के साथ रंगों के इस पावन पर्व को मनाया।





