“वीरांगना की प्रतिमा पर किया माल्यार्पणरानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला”

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के गोटेगांव स्थित नवीन कृषि उपज मंडी में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव सरदार सिंह पटैल, लोधी समाज के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री जालम सिंह पटैल, गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश, पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार, लोधी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह पटैल, निधान सिंह पटेल सहित भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने वीरांगना के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

“वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और संघर्ष की अमर गाथा है, जो हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं लोधी क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में वीरांगना के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING