
कटनी जिले के बिलहरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुघरा के पास आज दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया घरेलू गैस सिलेंडरों से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
गनीमत रही कि किसी भी सिलेंडर में न तो विस्फोट हुआ और न ही गैस रिसाव, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घुघरा रोड पर ट्रक काफी तेज रफ्तार में दौड़ रहा था अचानक वाहन डगमगाया और चालक नियंत्रण खो बैठा देखते ही देखते ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पलट गया ट्रक के पलटते ही उसमें लदे दर्जनों गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए मंजर इतना भयावह था कि आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई सभी को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं सिलेंडरों में विस्फोट न हो जाए।
हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की गैस लीकेज या धमाका नहीं हुआ घटना में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही बिलहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित घेराबंदी कर यातायात को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया।






