महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का बड़ा आरोप, आरोपी पर जबरदस्ती करने का आरोप माधव नगर पुलिस जांच में जुटी

Newsvoiceofindia/

कटनी।कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलिया में बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने पति के साथ इमलिया के पास एक खेत में मजदूरी का काम करती थी। उसी खेत में आरोपी दशरथ आदिवासी भी कार्य करता था। पीड़िता के पति ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि दशरथ कोल ने उसकी पत्नी को बंधक बनाकर अपने घर में रखा और उसके साथ जबरदस्ती की गई एवं उसके साथ गलत काम किया गया।

 

शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ने महिला के साथ उसके दोनों बच्चों को भी अपने साथ रखा था, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी नेहा पचीसिया ने बताया कि पति की शिकायत के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

नेहा पच्चीसिया सीएसपी कटनी

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि में जुटी हुई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING