“रीठी रोड पर आमने-सामने टक्कर: पिकअप–बोलेरो भिड़ंत में दो चालक गंभीर” 

कटनी। कटनी शहर के रीठी रोड पर देव डोगरा वेयरहाउस के पास बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन और बोलेरो के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक की हालत गंभीर है।

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING