शिव धाम मंदिर में स्वच्छता श्रमदान, महिलाओं का सम्मान और प्लास्टिक मुक्त ग्राम की दिलाई शपथ

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में कटनी विकासखंड के कन्हवारा सेक्टर क्रमांक 03 अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ई के ग्राम सुरकी टैंक स्थित शिव धाम मंदिर परिसर में स्वच्छता श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में शिव धाम मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

महिलाओं एवं उपस्थित नागरिकों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और पूरे प्रांगण को स्वच्छ जल से धोकर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में ग्राम की महिलाओं का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया इस सम्मान से महिलाएं अत्यंत प्रसन्न दिखाई दीं और उन्होंने समाज में स्वच्छता एवं जागरूकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

तीसरे चरण में उपस्थित सभी महिलाओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने और प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करने की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर प्लास्टिक मुक्त ग्राम निर्माण का संकल्प लिया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस सफल आयोजन की तैयारियों में बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों, नवांकुर संस्था की सदस्य रूपा बर्मन, सेक्टर प्रभारी गनपत लाल कोल तथा ग्राम की महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस आयोजन ने न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि महिलाओं के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामवासियों को प्रेरित करने का भी कार्य किया। यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING