कटनी ब्रेकिंग…… दरौडी गांव में खेत की फेंसिंग में फंसा तेंदुआ, बांधवगढ़ से रेस्क्यू टीम रवाना, भारी संख्या में मौकेे पर वन अमला मौजूद

newsvoiceofindia/

कटनी। कटनी तहसील के विजरावगढ़ अंतर्गत ग्राम दरौडी में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के एक खेत की फेंसिंग तार में एक तेंदुआ फंसा होने की सूचना गांव तक पहुंची तेंदुए के फंसे होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में लगी लोहे की फेंसिंग तार में तेंदुआ बुरी तरह उलझ गया है, जिससे वह घायल भी बताया जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल नजदीकी वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचा और सुरक्षात्मक दृष्टि से पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। आम नागरिकों के घटनास्थल के पास जाने पर रोक लगा दी गई है, ताकि तेंदुआ किसी तरह तार से छूटने की स्थिति में किसी को नुकसान न पहुंचा सके।

वन अधिकारियों द्वारा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम को भी सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही बांधवगढ़ से विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचेगी, तेंदुए को सुरक्षित तरीके से फेंसिंग तार से मुक्त कर उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। प्राथमिक उपचार के बाद तेंदुए को बांधवगढ़ के जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

फिलहाल ग्राम दरौडी और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं वन विभाग पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”