अव्यवस्थित वाहनों पर पुलिस का एक्शन: मिशन चौक से जगन्नाथ चौक तक 26 वाहन चालकों पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई”

कटनी। शहर में बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग अब आम समस्या बन चुकी है, जिससे आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। मिशन चौक से लेकर जगन्नाथ चौक तक ब्रिज के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहन लगातार जाम की स्थिति पैदा कर रहे थे।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली निरीक्षक राखी पांडे ने आज अपने दलबल के साथ पैदल भ्रमण कर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्रिज के नीचे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त रुख अपनाते हुए चालानी कार्रवाई की गई।
कोतवाली निरीक्षक राखी पांडे ने वाहन चालकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया तो कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
लगातार मिल रही जाम की शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह पूरी कार्रवाई की गई। इस दौरान मिशन चौक से जगन्नाथ चौक तक पैदल भ्रमण कर ब्रिज के नीचे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 26 लापरवाह वाहन चालकों के चालान काटे गए।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि दोबारा इस तरह की गलती कर यातायात व्यवस्था बाधित की गई तो संबंधित वाहनों को जप्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Comment

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING