“पेयजल संकट गहराया: खुदाई के दौरान टूटी मुख्य पाइपलाइन, चार वार्डों में सप्लाई ठप” 

कटनी न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया। जिले के पाठक वार्ड और आसपास के क्षेत्रों में आज अचानक पेयजल संकट गहरा गया। सिविल लाइन विभाग द्वारा चल रहे खुदाई कार्य के दौरान मुख्य पाइपलाइन टूटने से चार वार्डों की पानी सप्लाई पूरी तरह रुक गई। सुबह से स्थानीय लोग पानी के लिए परेशान हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर महाजन टाल के पास सिविल लाइन विभाग की पाइपलाइन बिछाने और सुधार कार्य के दौरान कर्मचारियों से बड़ी लापरवाही हो गई। जिससे खुदाई करते समय पीने के पानी की मुख्य पाइपलाइन टूट गई, जिससे पाठक वार्ड, झर्रा टिकुरिया, कावसजी वार्ड और फारेस्टर वार्ड में पेयजल सप्लाई ठप हो गई स्थानीय निवासियों का कहना है कि पाइपलाइन टूटने के बाद विभाग द्वारा न तो मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया और न ही पानी की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई सुबह से लोग अपने घरों की पानी की टंकियों और बर्तनों में बचा पानी बचाकर इस्तेमाल करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों की नाराज़गी

रहवासियों का आरोप है कि सिविल लाइन कार्य के दौरान अक्सर पाइपलाइन टूट रही है बार-बार होने वाली इस गलती से रोजमर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है विभाग शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई नहीं कर रहा

 पूर्व पार्षद राजेश जाटव का बयान

पूर्व पार्षद राजेश जाटव ने स्थिति पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा— “यदि विभाग समय पर पाइपलाइन दुरुस्त नहीं करता और पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की जाती, तो क्षेत्रवासियों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।”उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

 रहवासियों की मांग

टूटी पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत,वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था,सिविल लाइन विभाग द्वारा सावधानीपूर्वक कार्य,बार-बार होने वाली लापरवाही पर कार्रवाई

पेयजल की समस्या से जूझ रहे चारों वार्डों में लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द से जल्द पानी की सप्लाई सामान्य करेगा ताकि क्षेत्र में बढ़ रहे संकट से राहत मिल सके।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING