स्वादिष्ट चिकन बिरयानी दुकान की बिरयानी खाकर BJP कार्यसमिति सदस्य बीमार, पुलिस ने लिया सैंपल — जांच के लिए भेजा छतरपुर

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

छतरपुर। छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्वादिष्ट चिकिन बिरयानी की दुकान पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब अजनार थाना, जिला महोबा निवासी के भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य पन्नालाल अहिरवार बिरयानी खाने के बाद अचानक बीमार हो गए।

जानकारी के अनुसार पन्नालाल अहिरवार एक मरीज को लेकर छतरपुर के निजी अस्पताल आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित स्वादिष्ट चिकन बिरयानी दुकान से ₹40 की हाफ प्लेट चिकन बिरयानी खरीदी। बिरयानी खाने के दौरान उन्हें बदबूदार स्वाद व गंध महसूस हुई, जिसके थोड़ी देर बाद ही उन्हें उल्टी होने लगी।
जब उन्होंने दुकानदार से शिकायत की तो कथित रूप से दुकानदार ने गाली-गलौज कर दी। इसके बाद पीड़ित सीधे ओरछा रोड थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी दीपक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान से बनाई गई बिरयानी को जप्त किया तथा स्वास्थ्य विभाग व खाद्य विभाग को सूचना भेजी। मौके पर ही बिरयानी की सैंपलिंग लेकर जांच के लिए भेजी गई।

थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि—
“जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि बिरयानी खराब पाई जाती है तो दुकानदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”