खूनी संघर्ष: पुराने विवाद में तलवार-चाकू से हमला, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मिशन चौक में देर रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि ईश्वरी पूरा वार्ड में करीब एक दर्जन युवकों ने एक ही परिवार पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायल दानिश राजा ने बताया कि वह अपने भाइयों और बड़े पिताजी के साथ घर के बाहर खड़ा था, तभी 10 से 15 युवक चाकू, तलवार और कट्टा लेकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों में आसिफ खान, काशिफ खान, शहजान खान समेत अन्य युवक शामिल बताए जा रहे हैं।

हमले में दानिश राजा को सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके चाचा शकील अहमद कुरैशी, जीशान कुरैशी, तौफीक कुरैशी और आशाक कुरैशी भी घायल हुए हैं। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है, जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी।

घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING