“सैनिक छावनी की 6 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा उजागर — प्रशासन तैयार बड़े एक्शन के लिए”

 

कटनी। जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में स्थित सैनिक छावनी की करीब 6 एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। जिला प्रशासन द्वारा सीमांकन कार्य कराए जाने के बाद सच्चाई उजागर हुई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि सरकारी भूमि पर वर्षों से अतिक्रमण किया गया था।

तहसील एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में सीमांकन का कार्य पूरा किया गया।
सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।प्रशासन अब अवैध कब्जा हटाने की तैयारी में जुट गया है।

सूत्रों के अनुसार, शीघ्र ही कार्रवाई कर इस भूमि को फिर से सैनिक छावनी के अधीन किया जाएगा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING