“स्लीमनाबाद गोली कांड: पैसों के विवाद में चली गोली! स्लीमनाबाद पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को दबोचा” 

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पडरभटा में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने वाले तीन फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 की रात ग्राम पडरभटा में जन्मदिन कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विवेक हल्दकार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और दुर्गा कोल से बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार बीच-बचाव के दौरान आरोपियों में से एक ने पिस्टल निकालकर दुर्गा कोल पर जानलेवा फायर किया।

हालांकि गोली चलाने के दौरान हाथ झटक दिए जाने से गोली ऊपर निकल गई और बड़ा हादसा टल गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी भागने लगे। इसी दौरान दो आरोपी वाहन सहित गिर पड़े जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना में दुर्गा कोल को सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में स्लीमनाबाद थाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 443/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विवेक हल्दकार, प्रवीण उर्फ भोलू बर्मन और शुभम कोरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विवेक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस मोपेड भी जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई इस पूरे मामले में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING