कटनी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई! बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेच रहे 5 अवैध वेंडर पकड़े गए

कटनी। रेलवे स्टेशन परिसर में अनाधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 अक्टूबर 2026 को कटनी रेलवे स्टेशन पर विशेष संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाकर बिना वैध लाइसेंस के खाद्य सामग्री और अन्य सामान बेच रहे पांच अवैध वेंडरों को पकड़ा गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर सघन जांच की। इस दौरान पांच वेंडर बिना वैध लाइसेंस के खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान बेचते हुए पाए गए। सभी पकड़े गए वेंडरों को नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल सुरक्षा बल (RPF) के सुपुर्द कर दिया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई में सीसीआई नावेद सिद्दीकी, एसएमसी एच.के. शुक्ला और सीएचआई बलवेंद्र प्रताप सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस संयुक्त कार्रवाई में सीसीआई नावेद सिद्दीकी, एसएमसी एच.के. शुक्ला और सीएचआई बलवेंद्र प्रताप सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने, स्टेशन परिसर में अनाधिकृत बिक्री पर रोक लगाने और यात्री सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING