
न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/
कटनी के पड़ोसी जिले उमरिया जिले के ग्राम जोगिया से दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में सो रहे 9 वर्षीय मासूम सुजाल सिंह रघुवंशी को देर रात किसी जहरीले सांप ने काट लिया। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी लगी, उन्होंने तुरंत बच्चे को चंदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अफसोस — डॉक्टरों ने जांच के बाद सुजाल को मृत घोषित कर दिया।
इस दुखद घटना की खबर गांव में फैलते ही परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया। मासूम की असमय मौत से हर कोई गमगीन है।
Post Views: 167






